फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Silt cleaning did not start in Umri Minor

उमरी माइनर में नहीं शुरू हुई सिल्ट सफाई

Wed, 18 Nov 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Silt cleaning did not start in Umri Minor
सुल्तानपुर। जिले में कई स्थानों पर पिछले सीजन में माइनरों के टेल तक पानी नहीं पहुंच सका था। रोस्टर के अनुुसार अगले महीने में नहरों में पानी छोड़ा जाना है। इसके पहले सिल्ट सफाई का कार्य पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया गया है। क्षेत्र के उमरी माइनर में अभी तक सिल्ट सफाई का कार्य शुरू नहीं कराया गया है। इसको लेकर किसानों में संशय की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

कूूरेभार विकास खंड क्षेत्र के उमरी माइनर की लंबाई करीब दो किमी है। इस माइनर से भरथीपुर, पंडिताइन का पूरा, धनऊ का पूरा, मिश्राने, उमरी, रुकुनपुर, दशमड़ा, ढेसरूआ समेत अन्य कई गांव के किसान जुड़े हैं। पिछले सीजन में इस माइनर से यहां के किसानों को पानी नहीं मिल सका था।
विज्ञापन

इस बार दिसंबर माह में रोस्टर के अनुसार नहरों में पानी छोड़ा जाना है। इसको लेकर नहरों व माइनरों की सिल्ट सफाई का कार्य नवंबर माह के अंत तक पूरा कराया जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तीन चरण (कार्य शुरू होने के पहले, कार्य प्रगति पर व कार्य समाप्ति के बाद) में ड्रोन कैमरे से वीडियोग्राफी करवाई जानी है। अभी तक उमरी माइनर में कार्य नहीं शुरू करवाया जा सका है।
क्षेत्र के रवि शुक्ल, कृष्ण कुमार, बृजभूषण, इंद्रेश वर्मा, अनिल मिश्र समेत अन्य किसानों ने बताया कि पिछले सीजन में पानी नहीं मिला। इस बार भी सिल्ट सफाई के कार्य में हीलाहवाली की जा रही है।

अभी तक सिल्ट सफाई का कार्य ही नहीं शुरू कराया गया। इससे पानी मिलने की उम्मीद कम दिख रही है। इस संबंध में सिंचाई खंड-16 के अभियंता देवेंद्र सिंह ने बताया कि टेल तक सिल्ट सफाई का कार्य सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed