{"_id":"5fbbdbba8ebc3e9bf52fb8b9","slug":"shyamlal-awarded-for-improved-cultivation-of-sugarcane-sultanpur-news-lko551363548","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने की उन्नत खेती पर हमजाबाद के श्यामलाल पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने की उन्नत खेती पर हमजाबाद के श्यामलाल पुरस्कृत
विज्ञापन
सुल्तानपुर। क्षेत्र के पहाड़पुर सरायभीखम गांव में पूर्व विधायक अंबिका प्रसाद सिंह की स्मृति में रविवार को गोपाष्टमी का 64वां मेला आयोजित किया गया। गौ-पूजन के बाद मेले में अच्छी नस्ल की गायों, बैल-जोड़ी और उन्नत गन्ने की खेती के लिए किसानों को पुरस्कृत किया गया।
किसानों ने मेले में अपने गोवंश और उन्नतशील गन्ने की उपज के साथ पहुंचे। डाक्टरों की टीम ने पुरस्कार के लिए चुना। जर्सी गाय के लिए मलवा के रामप्रकाश मिश्रा को प्रथम व प्रिंस को दूसरा स्थान मिला।
देसी गाय में पहाड़पुर के बिहारी प्रथम व मलवा के प्रिंसू मिश्र दूसरे स्थान पर रहे। देसी बछिया में हमजाबाद के राम उजागिर को प्रथम व फतूहा के अनुराग को दूसरा स्थान मिला। जर्सी बछिया में सरैया के संतराम वर्मा को पहला व डंड़वाकलां के समर बहादुर को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
बैल जोड़ी में डंड़वा के राजेंद्र यादव पहले व रामबहाल यादव ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी। गन्ने की अच्छी नस्ल में हमजाबाद के श्यामलाल प्रथम व मलवा के विजय दूसरे स्थान पर रहे। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके कनौजिया ने पूर्व विधायक को याद करते हुए पशुपालकों को गोवंशों को पालने में आने वाली समस्या से निजात की जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता राम कुमार सिंह ने की। इस मौके पर अरविंद कुमार सिंह, रामपति वर्मा, लालजी मिश्र, राम प्रकाश यादव, सचिन सिंह, संतोष श्रीवास्तव, विपुल सिंह मौजूद रहे।