{"_id":"64f8c248ecc562f5f2081047","slug":"shri-krishnas-birth-anniversary-will-be-celebratedtoday-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-2505-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: धूमधाम से आज मनाएंगे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: धूमधाम से आज मनाएंगे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
Wed, 06 Sep 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्णजन्मोत्सव मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां बुधवार को पूरी कर ली गईं। पूजा समितियों की ओर से आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। पुलिस लाइन में होने वाला कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेगा।
पुलिस लाइन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हर साल झांकियां सजाई जाती हैं। इस बार भी यहां भव्य तैयारी चल रही है। मंदिर से राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां निकाली जाती हैं। इसके अलावा शहर के पयागीपुर चौराहा, गभड़िया, सब्जी मंडी, चौक, गंदानाला रोड, शाहगंज चौराहा व डाकखाना चौराहे पर भी झांकियां सजाई जाती हैं।
इसके साथ ही ग्रामीण अंचलों के मंदिरों में भी जन्माष्टमी मनाने के लिए बुधवार को दिनभर लोग साज-सज्जा में जुटे रहे। शहर के बाजार में भी प्रतिमा व मुकुट खरीदने के लिए भीड़ दिखी। लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाने के लिए जमकर खरीदारी की।