{"_id":"64eb95dec75bfc66f8044899","slug":"shreya-and-asna-will-clash-in-the-final-today-sultanpur-news-c-103-1-slko1046-2142-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फाइनल में आज भिड़ेंगी श्रेया व आसना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फाइनल में आज भिड़ेंगी श्रेया व आसना
Sun, 27 Aug 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिला प्रशासन के निर्देशन में जिला खेल कार्यालय एवं जिला टेबल टेनिस संघ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को खेल दिवस मनाया गया। खेल दिवस सप्ताह के अवसर पर स्वर्गीय सुभाष चंद्र श्रीवास्तव जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
प्रतियोगिता में केएनआईसी, स्टेला मारिस कॉन्वेंट स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, जूनियर हाई स्कूल नकराही तथा अन्य विद्यालयों के बालक व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। पहले दिन अनेक लीग और सेमीफाइनल तक के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में 15 वर्षीय बालक वर्ग के सेमीफाइनल में सार्थक श्रीवास्तव, अमर भीम, नैतिक मान तथा अर्जुन पांडे ने लीग के अपने-अपने मुकाबले जीत कर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया।
19 वर्षीय बालक वर्ग में हरजसप्रीत सिंह, अर्जुन पांडे, सार्थक श्रीवास्तव तथा गौरव कुमार ने सेमीफाइनल का सफर तय किया। दोनों वर्ग के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे। 15 वर्षीय बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले भी रविवार को ही पूरे हो गए। अपने-अपने मुकाबले जीतकर आसना और श्रेया मिश्रा फाइनल में पहुंच गईं।
विज्ञापन
19 वर्षीय बालिका वर्ग में वैष्णवी, आसना, श्रेया मिश्रा और कशिश ने सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया है जबकि मिश्रित युगल में सिफत-अर्जुन और आसना-सुमित की जोड़ी के बीच सेमीफाइनल होगा। इनमें से जो टीम जीतेगी, उसका मुकाबला पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी श्रेया-अमर भीम की जोड़ी से होगा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष कुमार विनीत आईएएस ने किया। इस मौके पर जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव मोहम्मद सईद, निर्णायक आरिफ नियाज, शमा बानो, आर्यन पांडे, अखिलेद्र श्रीवास्तव व सुनीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।