{"_id":"66ff17945d186d0242027987","slug":"showed-talent-by-making-art-from-clay-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-120153-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मिट्टी से कलाकृति बनाकर दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मिट्टी से कलाकृति बनाकर दिखाई प्रतिभा
Fri, 04 Oct 2024 03:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
कलाकृति बनती छात्रा
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड में प्रांतीय संस्कृति महोत्सव व वैदिक गणित प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को हुआ। विद्यार्थियों की बनाई मिट्टी की कलाकृतियों की तारीफ की गई। कथा कथन के शिशु वर्ग में केशव संकुल व बाल वर्ग में सुल्तानपुर संकुल प्रथम स्थान पर रहा। गणित में शिशु वर्ग में सुल्तानपुर, तरुण वर्ग में केशव संकुल प्रयागराज व नवाचारित में माधव संकुल ने अपना परचम लहराया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को निर्णायक मंडल ने मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र मूर्ति कला रही।
प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, संभाग निरीक्षक गोपाल तिवारी व प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र बच्चों के कला कौशल की सराहना की। संगीताचार्य दीनबंधु सिंह के भजनों ने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, संभाग निरीक्षक गोपाल तिवारी व प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र बच्चों के कला कौशल की सराहना की। संगीताचार्य दीनबंधु सिंह के भजनों ने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन