फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Shortage of 125 doctors, machines stalled, patients upset

Sultanpur News: 125 डॉक्टरों की कमी, मशीनें ठप, मरीज परेशान

Tue, 18 Jul 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 18 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Shortage of 125 doctors, machines stalled, patients upset
सुल्तानपुर में बंद अल्ट्रासांउड कक्ष।  संवाद
सुल्तानपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग से लेकर चिकित्सा शिक्षा विभाग तक डॉक्टरों की भारी किल्लत है। डॉक्टरों के करीब 125 पद खाली हैं। 10 से ज्यादा सीएचसी फार्मासिस्ट संभाल रहे हैं जबकि अल्ट्रासाउंड और वेंटीलेटर जैसी जीवन रक्षक मशीनें विशेषज्ञों के अभाव में ठप पड़ी हैं। इस संकट से मरीज परेशान हैं और अधिकारी शासन से पत्राचार कर रहे हैं।
विज्ञापन



जिले में 45 पीएचसी और 14 सीएचसी हैं। यहां चिकित्सकों के कुल 165 पद सृजित हैं लेकिन डाॅक्टरों की उपलब्धता केवल 65 ही है। ऐसे में अधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तो अधीक्षक समेत डॉक्टरों की तैनाती कर रखी है लेकिन 10 पीएचसी हैं जहां कोई डाॅक्टर नहीं है। इसलिए यहां एलोपैथ की दवाएं देने का काम फार्मासिस्ट ही कर रहे हैं। यहां तक कि जन आरोग्य मेलों में भी वे ही मरीजों को देखते हैं। जाहिर है कि इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जहां डॉक्टर तैनात ही नहीं हैं, वहां मरीज नाममात्र के ही जाते हैं।
विज्ञापन



उधर, चिकित्सा शिक्षा विभाग के मेडिकल कॉलेज की बात करें तो यहां पुरुष चिकित्सालय में ही 33 में से 16 चिकित्सकों की कमी है। रेडियोलॉजिस्ट से लेकर बेहोशी के डॉक्टर तक के पद खाली पड़े हैं। ऐसे में मेडिकोलीगल का काम भी बुरी तरह प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमओ कार्यालय से अटैच डॉक्टर दो घंटे के लिए यहां मेडिकोलीगल के लिए आते हैं। रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण मेडिकोलीगल के अलावा अल्ट्रासाउंड जांच का काम भी बंद पड़ा है। उधर, बेहोशी के डॉक्टर न होने की वजह से मेडिकल कॉलेज के ज्यादातर वेंटीलेटरों का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।




अब महिला चिकित्सालय में सीएमएस का पद भी खाली
मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का भी तबादला हो गया है। ऐसे में यह पद भी कार्यवाहक के हवाले हो गया है। इससे यहां एक चिकित्सक की कमी और हो गई है। इसके साथ ही प्रशासनिक कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।




आठ महीने से अल्ट्रासाउंड बंद
पुरुष चिकित्सालय में आठ महीने पहले रेडियोलाॅजिस्ट का तबादला हो जाने के बाद से अल्ट्रासाउंड केंद्र में ताला लटक गया। मजबूरन अब मरीजों को बाहर से महंगे दाम पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है।




शासन से की गई चिकित्सकों की मांग

चिकित्सकों की मांग शासन से की गई है। जिस पीएचसी पर एलोपैथ के डॉक्टर नहीं हैं, वहां पर आयुष के डॉक्टरों को लगाया गया है। जैसे ही शासन से तैनाती होगी, ये सारे पद भर दिए जाएंगे। इसके लिए निरंतर प्रयास चल रहा है।

- डॉ. डीके त्रिपाठी, सीएमओ



प्राचार्य के स्तर पर चल रही लिखापढ़ी

विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी है जिससे काम प्रभावित हो रहा है, यह कमी पूरे प्रदेश में है। इसके लिए प्राचार्य के स्तर पर लिखापढ़ी चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही रेडियोलॉजिस्ट और एनेस्थेसिया के डॉक्टरों की तैनाती हो जाएगी।
- डॉ. एसके गोयल, सीएमएस, पुरुष अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed