फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Shivering People in biting cold

कोहरे का आगोश, कड़ाके की ठंड

Sun, 17 Jan 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 17 Jan 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन

जिले में मौसम के करवट बदलने से रविवार को जिला कोहरे के आगोश में रहा। दोपहर तक कोहरा रहने व आसमान में धुंध छाई रहने से हो रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बर्फीली हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से लोगों को गलन भरी ठंड से मामूली राहत मिल गई। मौसम विभाग  ने सोमवार को सुबह के समय कोहरा व धुंध  छाई रहने और ठंड में वृद्घि होने का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन



रविवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदल लिया। मौसम के बदले रुख से सुबह के  समय आसमान घने कोहरे की चादर से लिपटा रहा। बर्फीली हवाओं के चलने से सुबह कड़ाके की ठंड होने लगी।  0ठंड से लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। गलन भरी ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दोपहर तक आसमान में कोहरा रहा और आसमान में धुंध छाई रही। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।

विज्ञापन


दोपहर बाद करीब दो बजे आसमान से कोहरा व धुंध साफ होने से हल्की धूप निकल आई। धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से मामूली राहत मिल गई। शाम ढलते ही एक बार फिर गलन भरी ठंड होने लगी। केएनआईटी के मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम  तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस  से गिरकर 14.2 डिग्री  सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 8.5  डिग्री सेल्सियस से गिरकर 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed