फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Shikshamitra died in accidents

Sultanpur News: हादसों में शिक्षामित्र की मौत, एक शिक्षिका व दो छात्राएं घायल

Sun, 16 Apr 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 16 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra died in accidents
जयसिंहपुर सीएचसी में भर्ती घायल छात्रा सपना पांडेय।
दूबेपुर/ सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। सड़क दुर्घटनाओं में शनिवार की सुबह एक शिक्षामित्र की मौत हो गई जबकि एक शिक्षिका और दो छात्राएं घायल हो गईं। शिक्षिका और दोनों छात्राओं को सीएचसी पहुंचाया गया जहां से एक छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




बंधुआकलां थाना क्षेत्र के ढाहा फिरोजपुर निवासी शर्मिला यादव (42) गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थीं। वह कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जोगीवीर (अहिमाने) कस्बे में परिवार के साथ रहती थीं। शनिवार सुबह वह स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। रास्ते में रानीगंज गांव के पास वाराणसी की ओर जा रहे बेकाबू ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। स्कूटी समेत वह ट्रेलर में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गईं। उन्हें गंभीर चोट आई।
विज्ञापन




हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया। घायल शर्मिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरी घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई। कोतवाली नगर क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी शिक्षिका आरती शुक्ला अपनी दो वर्षीय बेटी अंशिका और कार चालक राज नरायन के साथ शनिवार सुबह जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के विरैता पालहीपुर ज्ञानपुर प्राइमरी पाठशाला ड्यूटी पर जा रहीं थीं। कार बेला हरिहरपुर मोड़ पर पहुंची थी कि तभी सड़क पार कर रहीं साइकिल सवार दो छात्राओं को टक्कर मारते हुए कार खड्ड में उतर गई।




इस हादसे में कार सवार शिक्षिका आरती शुक्ला और साइकिल सवार बेला भीटी निवासी छात्रा सपना पांडेय (15) व प्रिया गुप्ता (16) घायल हो गईं। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां से प्रिया गुप्ता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed