फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   B.Pharma student injured after being hit by an out-of-control car

Sultanpur News: बेकाबू कार की चपेट में आने से बीफार्मा की छात्रा जख्मी

Wed, 23 Sep 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 23 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
B.Pharma student injured after being hit by an out-of-control car
सुल्तानपुर। शहर में कलेक्ट्रेट गेट के सामने बुधवार शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बीफार्मा की छात्रा (18) घायल हो गई। दुर्घटना के बाद कार लेकर चालक भाग निकला। पुलिस ने घायल छात्रा को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। परिजनों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर दुर्घटना का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। देरशाम छात्रा को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा बीफार्मा की छात्रा है। परिजनों के मुताबिक बुधवार शाम को कॉलेज से घर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कलेक्ट्रेट के सामने एक कार चालक तेज रफ्तार से जा रहा था। तभी कार की चपेट में आने से छात्रा घायल हो गई। छात्रा के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि एक युवक पीड़िता को दो-तीन महीने से परेशान कर रहा था। उन्होंने शिकायत कहीं नहीं की थी।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि छात्रा की हालत मेडिकल कॉलेज में स्थिर बताई गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कार चालक के बारे में जानकारी की जा रही है, सीसीटीवी की मदद से पहचान की कोशिश हो रही है, परिजनों ने अभी कोई लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed