{"_id":"5f8099628ebc3e9b946f4e4d","slug":"shailendra-tops-in-poster-and-video-competition-sultanpur-news-lko5444114130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर व वीडियो प्रतियोगिता में शैलेंद्र अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर व वीडियो प्रतियोगिता में शैलेंद्र अव्वल
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के बीच वीडियो, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला स्तर पर प्रतियोगिता में जीजीआईसी के शैलेंद्र चतुर्वेदी अव्वल रहे।
प्रदेश स्तरीय वीडियो, इंफोग्राफ व पोस्टर प्रतियोगिता का निर्देश शासन ने दिया था। इसके लिए विद्यालय स्तर पर तीन अक्तूबर, तहसील स्तर पर पांच अक्तूबर व जिले स्तर पर सात अक्तूबर को प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालयों के राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 विषय पर वीडियो, इंफोग्राफ व पोस्टर प्रतियोगिता का जिला स्तरीय परिणाम घोषित किया गया।
इसमें डीआईओएस जय प्रकाश यादव ने एक निर्णायक कमेटी गठित की थी। कमेटी में अंशुमान प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज महाराजगंज, विजय प्रकाश मौर्य प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल केनौरा व विजय सिंह प्रधानाचार्य अभिनव विद्यालय पन्नाटिकरी को नामित किया गया था। कमेटी ने सर्वश्रेष्ठ पांच शिक्षकों को चयनित किया।
विज्ञापन
वीडियो, इंफोग्राफ व पोस्टरों में प्रथम स्थान पर केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रवक्ता शैलेंद्र चतुर्वेदी, द्वितीय स्थान पर श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के प्रवक्ता जसवीर, तृतीय स्थान पर केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका जया सिंह, चतुर्थ स्थान पर श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के प्रवक्ता वरुण तिवारी तथा पांचवें स्थान पर श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के प्रवक्ता पंकज सिंह रहे।