{"_id":"5efa19388ebc3e431204a63b","slug":"sfi-came-on-the-road-to-protest-against-the-declaration-of-the-exam-date-sultanpur-news-lko5283393175","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा तिथि घोषित करने के विरोध में सड़क पर उतरी एसएफआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा तिथि घोषित करने के विरोध में सड़क पर उतरी एसएफआई
विज्ञापन
सुल्तानपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की परीक्षाओं की तिथि घोषित किए जाने के विरोध में सोमवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) सड़क पर उतर पड़ा। प्रदर्शन करते हुए संगठन के पदाधिकारी व सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल व कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
एसएफआई के प्रदेश अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने कहा कि एक तरफ सरकार कोविड-19 के खतरे को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग की बात कर रही है। वहीं, विश्वविद्यालयों में परीक्षा कराने का एलान भी हो रहा है।
ये दोनों बातें विरोधाभासी हैं। परीक्षा के समय छात्रों का हुजूम उमड़ने पर किस तरह हजारों छात्रों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाई जाएगी। ये बड़ा सवाल है। विश्वविद्यालय प्रशासन महामारी की भयावहता को समझते हुए विश्वविद्यालय की परीक्षाएं तत्काल रोके और सभी छात्रों को प्रमोट करे।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष सैफ हामिद अली खान व राज्य कमेटी सदस्य राजीव तिवारी ने कहा कि इस समय कोरोना संक्रमण तीव्रता से बढ़ रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए तमाम विश्वविद्यालयों ने परीक्षा रोककर छात्रों को प्रमोट करने के विकल्प को चुना है। ऐसे में अवध विश्वविद्यालय के कुलपति को क्या परेशानी है? विश्वविद्यालय के कुलपति प्रकरण की गंभीरता को समझें और सभी छात्रों को प्रमोट करें। इस मौके पर सलिल धुरिया, सचिन सिंह, सुनील कुमार, दिव्यांग शर्मा, अरविंद श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे।