फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Seven trains including Suheldev Express delayed

विलंबित रहीं सुहेलदेव एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनें

Wed, 09 Feb 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Seven trains including Suheldev Express delayed
सुल्तानपुर। रूट की कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन बुधवार को तय समय से कई घंटे की देरी से किया गया। सुहेलदेव व सद्भावना एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनें तय समय से कई घंटे की देरी से रवाना की गईं। ट्रेनों के संचालन में देरी होने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

ठंड में सुुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के संचालन में देरी से आए दिन यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मऊ से आनंद विहार तक जाने वाली मऊ-आनंद विहार अप एक्सप्रेस बुधवार को तय समय से करीब एक घंटे की देरी से रवाना की गई। हावड़ा से देहरादून तक जाने वाली उपासना अप एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब दो घंटे की देरी से किया गया। रक्सौल से आनंद विहार को जाने वाली सद्भावना अप एक्सप्रेस तय समय से करीब एक घंटे लेट रही।
विज्ञापन

वहीं आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब एक घंटे की देरी से रवाना की गई। आनंद विहार से गाजीपुर तक जाने वाली सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब तीन घंटे की देरी से किया गया। कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब दो घंटे लेट रही। जम्मूतवी से वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। ट्रेनों के विलंब से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed