{"_id":"66afed01a806e880180578b5","slug":"seven-police-station-in-charges-and-two-sub-inspectors-from-here-to-there-sultanpur-news-c-103-1-slp1005-116883-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सात थाना प्रभारी व दो उपनिरीक्षक इधर से उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सात थाना प्रभारी व दो उपनिरीक्षक इधर से उधर
Mon, 05 Aug 2024 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 05 Aug 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में कानून व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने जिले के सात थाना प्रभारियों के साथ ही दो उपनिरीक्षकों का तबादला कर दिया है। निरीक्षक धीरज कुमार को प्रभारी थाना गोसाईगंज से प्रभारी थाना बंधुआकलां, निरीक्षक प्रेमचंद्र सिंह को प्रभारी थाना जयसिंहपुर से प्रभारी थाना गोसाईगंज, निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह को प्रभारी थाना बंधुआकलां से प्रभारी थाना जयसिंहपुर, निरीक्षक पंडित त्रिपाठी को प्रभारी थाना धनपतगंज से प्रभारी थाना दोस्तपुर, निरीक्षक ज्ञानचंद्र शुक्ल को प्रभारी थाना मोतिगरपुर से प्रभारी थाना धम्मौर बनाया गया है।
वहीं थाना धम्मौर में तैनात उपनिरीक्षक तरुण कुमार पटेल को थानाध्यक्ष मोतिगरपुर का प्रभार दिया गया है। साथ ही एसपी सोमेन बर्मा ने दो उपनिरीक्षकों के भी कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करते हुए उपनिरीक्षक जगदीश सिंह को प्रभारी चौकी अमहट से प्रभारी चौकी शास्त्रीनगर, तो पुलिस लाइन में रहे उपनिरीक्षक संतोष पाल सिंह को प्रभारी चौकी अमहट की जिम्मेदार दी है। (संवाद)