फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Seven panchayat secretaries get answers

सात पंचायत सचिवों से जवाब तलब

Sat, 13 Jul 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Seven panchayat secretaries get answers
गौरीगंज। मुसाफिरखाना के सात पंचायत सचिवों को प्रसाधन निर्माण पूरा कराए बिना उसके पूर्ण होने की गलत सूचना अपलोड करना भारी पड़ा।
विज्ञापन

जिला स्तरीय अधिकारियों के स्थलीय निरीक्षण में मामला उजागर होने से नाराज डीपीआरओ ने सभी को नोटिस देकर तत्काल निर्माण कार्य पूरा कराते हुए साक्ष्य समेत जवाब मांगा है।
पंचायत विभाग की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी की ओर से जनपद को 19 नवंबर वर्ष 2018 को वाह्य प्रसाधन मुक्त घोषित कर दिया था। चिह्नित प्रसाधन भवनों के पूर्ण होने की सूचना भी संबंधित पंचायत सचिव की ओर से विभागीय वेबसाइट पर अपलोड भी कर दी गई थी।
विज्ञापन

जन सुनवाई के दौरान कई ग्राम पंचायतों में प्रसाधन भवनों का निर्माण कार्य कराए बिना धनराशि खारिज कर हड़पने की शिकायतें मिलने पर डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित कर स्थलीय सत्यापन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थलीय सत्यापन के दौरान बड़े स्तर पर खामी उजागर हुई। सत्यापन करने वाले अधिकारियों की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में कई प्रसाधन भवन अपूर्ण मिले तो कई के भवन निर्माण पूर्ण होने के बावजूद उनमें अब तक न तो सीट लगी थी और न ही दरवाजा।

कई प्रसाधन भवन जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पाए गए। रिपोर्ट मिलने से नाराज डीपीआरओ देवेंद्र सिंह ने मुसाफिरखाना ब्लॉक के गांव पिंडारा ठाकुर व पलिया चंदापुर में तैनात पंचायत सचिव राखी कश्यप, भद्दौर के अनीस कुमार, कनकूपुर के देवेंद्र कुमार, अनखरा के सौरभ श्रीवास्तव, पूरे नेवाज के सूरज कुमार, कपूरचंद्रपुर के दिलीप कुमार, औरंगाबाद में तैनात छाया देवी को नोटिस जारी करते हुए तत्काल अपूर्ण कार्य पूरा कराते हुए तीन दिवस के भीतर साक्ष्य समेत जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed