फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Serving devotees by providing food and water

Sultanpur News: भोजन पानी देकर कर रहे श्रद्घालुओं की सेवा

Sun, 16 Feb 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 16 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Serving devotees by providing food and water
श्रद्धालुओं को भोजन कराते हुए
सुल्तानपुर। गैर प्रांत से प्रयागराज के महाकुंभ, अयोध्या और काशी जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करने में जिलेवासी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जाम में फंसे श्रद्धालुओं को बिस्किट, पानी व भोजन तक मुहैया कराया जा रहा है। श्रद्धालु भी जिलेवासियों की सेवा से गदगद हैं।
विज्ञापन

बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह की अगुवाई में पिछले 28 जनवरी से लगातार श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारा चल रहा है। प्रयागराज से अयोध्या दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कूरेभार तिराहा हलियापुर में दिन-रात भंडारा हो रहा है। पूड़ी-सब्जी, कभी दाल-चावल तो कभी सब्जी-चावल का वितरण किया जाता है। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि श्रद्धालुओं को सुविधाओं के लिए युवाओं की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कटका खानपुर में भीषण जाम लगा था। कटका क्लब सामाजिक संस्था की ओर से श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरण किया। संस्था के अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र बताया कि बीते एक सप्ताह से जाम में फंसे श्रद्धालुओं की सेवा निरंतर की जा रही है। अभियान में राजकुमार मिश्र, शिक्षक सर्वेशकांत वर्मा, प्रधानाध्यापक कांति सिंह, सुधांशु तिवारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रतापगढ़ अमरजीत मिश्र आदि के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे दोस्तपुर 161 के बाईपास के पास प्रयागराज महाकुंभ से जा रहे श्रद्धालुओं को अंबेडकरनगर के एसडीएम अरविंद त्रिपाठी, तहसीलदार संतोष कुमार और सीओ देवेंद्र मौर्य की अगुवाई में खिचड़ी वितरण किया गया। दोस्तपुर चौक में व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सोनी, मनीष अग्रहरि, रमाशंकर पाठक आदि के सहयोग से श्रद्धालुओं को पानी और बिस्किट का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed