{"_id":"6935c781bbd1d3fe02017085","slug":"separate-list-of-dead-and-absent-voters-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-145852-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मृतकों, अनुपस्थित मतदाताओं की अलग सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मृतकों, अनुपस्थित मतदाताओं की अलग सूची
Sun, 07 Dec 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
सरैया पूरेबिसेन में बीएलए के साथ बैठक करते बीएलओ।
सुल्तानपुर। विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के चल रहा प्रपत्र भराने का कार्य अंतिम चरण में है। काम पूरा करने वाले बीएलओ ने अनंतिम सूची के लिए चार तरह का विवरण बनाना शुरू कर दिया है। जिसमें मौजूद मतदाताओं, मृतकों, दूसरी जगह बने वोटरों (शिफ्टेड) व अनुपस्थित मतदाताओं की अलग-अलग सूची बनाई जा रही है। सूची बनाकर बीएलओ राजनीतिक दलों के साथ बैठक करके उन्हें देंगे।
शुक्रवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक करके उन्हें पारदर्शी मतदाता सूची बनाने के लिए बीएलए व बीएलओ के साथ प्रस्तावित बैठक की जानकारी दे दी थी। उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से अपने बीएलए को बैठक की सूचना देने का सुझाव दिया था।
विभाग के निर्देश को देखते हुए बीएलओ की ओर से अनंतिम सूची बनाने के लिए चारों तरीके का विवरण तैयार किया जा रहा है। सूची मिलने के बाद बीएलए उसका परीक्षण कर सकेंगे। त्रुटियां मिलने पर बीएलओ सूची में संशोधन करेंगे। 11 दिसंबर तक बीएलओ उसे अपने सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को सौंपेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद कंप्यूरीकृत अनंतिम मतदाता सूची बनाने का काम शुरू होगा। बचे कार्यों को रविवार को निपटाने का कार्य दिन भर चलता रहा। सबसे पहले काम पूरा करने वाले बीएलओ ने राजनीतिक दलों के बीएलए के साथ बैठक शुरू कर दी है।
उप जिलानिर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उपजिलाधिकारियों का प्रमाण पत्र मिलने के बाद सही संख्या सामने आ सकेगी।