फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   See the moon, say happy Eid

Sultanpur News: दिखा चांद, बोले ईद मुबारक

Mon, 31 Mar 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 31 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
See the moon, say happy Eid
शहर के चौक इलाके में ईद की खरीदारी करती महिलाएं।
सुल्तानपुर। ईद त्योहार पर रविवार को बाजार गुलजार नजर आए। लोगों ने रात तक सेवइयां, कपड़े, जूते-चप्पल व शृंगार के सामान की खरीदारी की। शहर के चौक से शाहगंज चौराहे तक हर दुकान पर भीड़ रही। ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए बच्चों ने दुकानों से मनपसंद टोपी खरीदी।
विज्ञापन

शहर के चौक स्थित जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने बताया कि चांद की तस्दीक हो गई है। सोमवार को ईद मनाई जाएगी। सुबह नौ बजे ईदगाह मैदान पर सुन्नी समुदाय के लोग ईद की नमाज अदा करेंगे। ईदगाह में पांच हजार के आसपास लोगों के एक साथ नमाज अदा करने की व्यवस्था है। ग्रामीण क्षेत्र के ईदगाह और मस्जिदों में भी नमाज पढ़ी जाएगी। रविवार को कपड़े और सेवईं की दुकानों पर दिनभर खचाखच भीड़ जुटी रही। त्योहार और जिले की शांति व्यवस्था के मद्देनजर रविवार देरशाम पुलिस ने शहर के चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं ईद का त्योहार
हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैदर अब्बास खां ने रविवार देर शाम चांद दिखने की पुष्टि की। बताया कि सोमवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। अमहट स्थित जामा मस्जिद में सुबह 9:30 बजे मौलना मो. जाफर खान ईद की नमाज अदा कराएंगे। उन्होंने जिलेवासियों से अपील किया कि ईद का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाते हुए गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजा हो जातीं बचपन की यादें
ईद के त्योहार में सबसे ज्यादा खुशी बच्चों को रहती है। गोसाईगंज क्षेत्र के हयातनगर निवासी काजिम मेहंदी बताते हैं कि उनका साढ़े तीन वर्षीय बेटा ईद पर पहनने के लिए नए कपड़े देखकर बहुत खुश हुआ। कहा कि बच्चों को देखकर ईद की पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। चांद दिखते ही लोग अपने सगे, संबंधियों को सोशल मीडिया, वाट्सएप, फेसबुक, मैसेंजर आदि पर मुबारक बाद देते हैं।

यहां पढ़ी जाएगी नमाज



एडीएम प्रशासन गौरव शुक्ला ने बताया कि जिले 143 ईदगाहों तथा 130 मस्जिदाें पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। जिले को पांच सुपर जोन, 18 जाेन, 98 सेक्टर व 15 स्थानों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इन स्थलों पर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट,जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहेंगे।


संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से की जाएगी निगरानी

जिले भर में ईद की नमाज को लेकर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए हैं। उन्होंने बताया कि हर ईदगाह व मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहेगी। इसके अलावा डायल-112 के वाहन क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल को भी संवेदनशील स्थानों पर लगाया गया है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि एक प्लाटून व डेढ़ सेक्शन पीएसी के अलावा 50 निरीक्षक, 175 उपनिरीक्षक, 450 कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed