फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Second day no relief from fog

लगातार दूसरे दिन भी छाया रहा कोहरा

Fri, 01 Jan 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 01 Jan 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन

जिले में मौसम के बदले रुख से शुक्रवार को सुबह के समय लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे से सुबह के समय वाहनों की गति काफी धीमी रही और लोगों को कड़ाके की ठंड में परेशानी उठानी पड़ी। ठंड के बावजुद छोटे बच्चे स्कूल गए। कोहरे से तापमान में गिरावट आ गई। दोपहर बाद धूप निकलने पर लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने शनिवार को भी घना कोहरा रहने और ठंड में वृद्घि होने का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह के समय लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे से लोगों को आवागमन में खासी परेशानी उठानी पड़ी। कोहरे ने वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लगा दी है। घने कोहरे के चलते चार पहिया व दो पहिया वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलने के लिए लोगों को मजबूर होना पड़ा। सुबह के समय हो रही कड़ाके की ठंड के बीच छोटे बच्चे स्कूल के लिए रवाना हुए। कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। कड़ाके की ठंड होने के बावजूद अभी तक शहर समेत ग्रामीण इलाकों में पर्याप्त संख्या में अलाव नहीं जलाए जा सके हैं। इससे लोगों को ठंड में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


घना कोहरा रहने से दोपहर तक धूप नहीं निकली। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। लोगों ने  जगह-जगह इकट्ठा होकर धूप का आनंद लिया। सूर्यास्त होने के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड होने लगी और कोहरा पड़ने लगा। मौसम विभाग    ने शनिवार को घना कोहरा रहने और ठंड में इजाफा होने की संभावना जताई है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 24.0  डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 8.5  डिग्री सेल्सियस से गिरकर 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम में आर्द्रता 100-61  फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति 0.5  किलोमीटर/घंटे रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed