फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Second bridge will be built on Golaghat, sugar mill will be upgraded

Sultanpur News: गोलाघाट पर बनेगा दूसरा पुल, उच्चीकृत होगी चीनी मिल

Sat, 22 Jun 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 22 Jun 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Second bridge will be built on Golaghat, sugar mill will be upgraded
सुल्तानपुर। गोमती नदी पर गोलाघाट पर एक और पुल आने वाले दिनों में बन सकता है। जिले के दो विधायकों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने इसका आश्वासन दिया है। इसके साथ ही कई अन्य विकास कार्यों की भी मांग विधायकों ने इस मुलाकात में उठाई। जिसके बाद माना जा रहा है कि जल्द ही जिले को कुछ सौगातें मिल सकती हैं।
विज्ञापन



सुल्तानपुर के विधायक विनोद सिंह और सदर सीट से विधायक राजप्रसाद उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात में विधायकों ने अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने की मांग की। विधायक विनोद सिंह ने गोलाघाट पर एक और पुल बनवाने की मांग उठाई, ताकि जाम की समस्या समाप्त हो सके। इसके अलावा बल्दीराय तहसील की सराय गोकुल और मायंग सर्किल को सदर तहसील में शामिल करवाने को कहा। क्योंकि यहां के निवासियों के लिए बल्दीराय तहसील बेहद दूर पड़ती है और वहां के लिए साधन भी उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन



इसके अलावा सेमरी को ब्लाॅक बनाए जाने, सहकारी चीनी मिल के उच्चीकरण, सेमरी पुलिस चौकी को थाना बनाने और कूरेभार व बरौसा को नगर पंचायत बनाने की पुरानी मांगें भी सदर विधायक ने मुख्यमंत्री के सामने रखीं। विधायक ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति जताई है और जल्द ही इन मांगों को मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





चुनावी चर्चा पर कन्नी काट रहे विधायक
सुल्तानपुर। सीएम से मुलाकात हो और सुल्तानपुर में चार विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशी को मिली हार की चर्चा न हो, ऐसा संभव नहीं है। खासकर सदर सीट जहां पार्टी के परंपरागत वोटर बहुसंख्य हों, वहां भी हार पार्टी के लिए गहरी चिंता का विषय है। ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने इन विषयों पर भी कठोर नसीहत दी होगी। हालांकि विधायक राज प्रसाद उपाध्याय कहते हैं कि मुख्यमंत्री ने और मेहनत करने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed