फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   search

223 परदेसियों की तलाश में पसीना बहा रहे स्वास्थ्य कर्मी

Thu, 23 Dec 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
search
सुल्तानपुर। देश में कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर जारी हाई अलर्ट के बीच जिले में कुल 678 परदेसी पहुंचे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचे लोगों में से 198 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है जबकि अभी तक 223 लोगों का कुछ पता नहीं चल सका है। परदेस से आने वाले लोगों का मोबाइल नंबर बंद है और उनकी कोई लोकेशन नहीं मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लापता लोगों की तलाश में पूरी ताकत झोंक रखी है।
विज्ञापन

कोरोना की पहली और दूसरी लहर के बाद अब तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। इस बीच देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का आंकड़ा दो सौ पार पहुंच चुका है। ऐसे में पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग को बाहर से जिले में पहुंचने वाले लोगों का पता लगाकर उनकी जांच का आदेश जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन राय बताया कि जिले में दिसंबर माह में परदेस से कुल 678 लोग पहुंचे हैं। इनमें से 87 अन्य जनपदों के लोग है जबकि 591 लोग दूसरे प्रांतों से आए हैं। जो लोग जिले में पहुंचे हैं उनमें से 368 लोगों को चिह्नित किया जा चुका है।
विज्ञापन

चिह्नित किए गए लोगों में 198 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। बाहर से जिले में पहुंचे लोगों में से 223 लोग लापता है। इन लोगों का मोबाइल फोन बंद है और कोई लोकेशन भी नहीं मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में ब्लॉक, गांव स्तर पर कार्यरत आशा बहु और स्वास्थ्य कर्मियों को लापता लोगों को ढूढंने के लिए लगाया है। उन्होंने बताया कि यदि लापता लोगों की जानकारी नहीं मिलेगी तो पुलिस की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed