{"_id":"576d65444f1c1bb40cb48a42","slug":"scorching-heat-again-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी और उमस ने फिर किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी और उमस ने फिर किया बेहाल
Amarujala Bureau
Updated Fri, 24 Jun 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
शहर में गर्मी का कहर
- फोटो : अमर उजाला
जिले में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पुरवा हवा चलने से उमस बढ़ गई है। दिन भर हुई उमस भरी गर्मी होने से जनजीवन बेहाल हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में बादल रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसमें सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्घि दर्ज की गई है।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।