फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Scorching heat after rainfall.

बारिश के बाद हुई धूप से बढ़ी गर्मी

Thu, 23 Jun 2016 09:53 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 23 Jun 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
Scorching heat after rainfall.
बच्चे तरणताल में कूदे - फोटो : अमर उजाला

जिले में बारिश होने के बाद बृहस्पतिवार को निकली धूप ने गर्मी बढ़ा दी है। दोपहर बाद तेज धूप होने से लोग गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान में बादल रहने और छिटपुट बारिश की संभावना जताई है।  

विज्ञापन


बुधवार को बारिश होने और दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आ गई थी। बृहस्पतिवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद मौसम का रुख बदल गया और धूप निकल आई। तेज धूप से लोग परेशान हो गए। गर्मी से परेशान बच्चों व महिलाओं ने शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैराकी का आनंद लिया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान में  बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 35.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसमें  सामान्य से 2.0 डिग्री  सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 92-64 फीसदी रही। उत्तरी-पुरवा हवा की गति 3.6 किलोमीटर/घंटे रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed