फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Schools will open for teachers from July 1

एक जुलाई से शिक्षकों के लिए खुलेंगे स्कूल

Tue, 15 Jun 2021 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Schools will open for teachers from July 1
सुल्तानपुर। बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के शिक्षकों व कर्मचारियों को विद्यालय आने-जाने की अनुमति व विद्यालयों के प्रशासनिक कार्यों के लिए स्कूल खोलने की अनुमति शासन ने दी है।
विज्ञापन

एक जुलाई से बेसिक के सभी विद्यालय खोले जाएंगे। विद्यालयों में छह बिंदुओं पर कार्य कराने का निर्देश दिया गया है।
कोरोना महामारी की वजह से मार्च से ही विद्यालय बंद हैं। अप्रैल से शिक्षकों को भी विद्यालय में उपस्थित नहीं रहने की छूट दी गई थी। एक जुलाई से सभी परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को खोलने का निर्देश बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने दिया है।
विज्ञापन

कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय बच्चों के लिए अभी बंद रहेंगे। इन विद्यालयों में पठन-पाठन की गतिविधियां ई-पाठशाला के माध्यम से संचालित रहेगी।
विद्यालयों में बच्चों के नामांकन, एमडीएम की कन्वर्जन कॉस्ट को डीबीटी कराना, राशन वितरण, निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, ऑपरेशन कायाकल्प, मिशन प्रेरणा के अंतर्गत ई-पाठशाला का संचालन तथा जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की ओर से अन्य कार्यों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शासन के निर्देश के अनुपालन में सभी खंड शिक्षाधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को एक जुलाई से विद्यालय खोलने के लिए कहा गया है। इसमें शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की उपस्थिति अनिवार्य है। जहां कायाकल्प के काम अधूरे हैं, उसे हर हाल में पूरा कराया जाय। कन्वर्जन कॉस्ट की डीबीटी और राशन वितरण भी प्राथमिकता से कराया जाए।
- दीवान सिंह यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed