फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Schools decorated, children welcomed by applying tilak

Sultanpur News: सजे स्कूल, तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत

Wed, 02 Apr 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 02 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Schools decorated, children welcomed by applying tilak
सुल्तानपुर। नए सत्र का पहला दिन बच्चों के लिए यादगार रहा। जिले के सभी 2064 स्कूलों को गुब्बारों से सजाया गया और बच्चों का स्वागत रोली-चंदन लगाकर किया गया। बच्चों ने खूब मौज-मस्ती की और हलुआ-खीर खाया। बच्चों में स्कूल पहुंचने का उत्साह दिखा। ज्यादातर स्कूलों में बच्चों को रिपोर्ट कार्ड दिया गया और अव्वल आने वाले बच्चाें का सम्मान हुआ।
विज्ञापन

बच्चों ने भी अपनी-अपनी कक्षाओं में शिक्षकों को माला पहनाकर आभार जताया। बच्चों को शिक्षकों ने खाने के लिए मिठाइयां दीं। शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में स्वागत समारोह आयोजित किया और अभिभावकों का भी सम्मान किया।
विज्ञापन

बच्चों को पाठ्य पुस्तकें व स्टेशनरी दी गई। अलीगंज, बंधुआकला, अमहट, बल्दीराय, वलीपुर, दूबेपुर, गोसाईंगंज, द्वारिकागंज, मोतिगरपुर, जयसिंहपुर, कादीपुर, अखंडनगर, दोस्तपुर, धनपतगंज, कूरेभार, करौंदीकला, लंभुआ, भदैंया समेत अन्य स्थानों पर भी बच्चों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed