फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   school

स्कूल को बना दिया मैरिज हॉल, पठन-पाठन बाधित

Tue, 30 Nov 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
school
विद्यालय से टेंट का सामान हटाते लोग। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। भदैंया क्षेत्र के खानीपुर कंपोजिट विद्यालय में रविवार को एक बरात रोकी गई थी। रात में बरात रुकने की वजह से सोमवार को स्कूल में पठन-पाठन बाधित रहा। पूरे दिन स्कूल में गंदगी व सामान फैला रहने से बच्चे स्कूल से वापस लौट गए।
विज्ञापन

कामतागंज-शिवगढ़ रोड के किनारे शंभूगंज बाजार के नजदीक स्थित खानीपुर कंपोजिट विद्यालय की साज सज्जा कर रविवार को एक बरात रोकी गई थी। स्कूल में ही भोजन बनाया गया था। पूरी रात बराती रुके रहे। सोमवार को सुबह 10 बजे तक बरात को नाश्ता-पानी कराकर उनकी विदाई की गई। इसके बाद यहां से सामान हटाया गया लेकिन टेंट व मैरिज लॉन का सामान पड़ा रहा। स्कूल में सोमवार को दिन भर टेंट का सामान पड़ा होने की वजह से शिक्षण कार्य नहीं किया गया। अधिकांश बच्चे स्कूल पहुंचे तो टेंट का सामान फैला देखकर वापस लौट गए। अध्यापकों के आने पर 104 में से 26 बच्चों को किसी तरह से दो कमरे में बैठाकर स्कूल संचालन की खानापूर्ति की गई। भदैंया की खंड शिक्षाधिकारी शिखा मिश्रा ने बताया कि खानीपुर कंपोजिट विद्यालय से बरात रोके जाने की कोई सूचना कार्यालय को नहीं दी गई है। स्कूल में बरात रोकना व उससे शिक्षण कार्य का बाधित होना गंभीर विषय है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed