फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   school

कल से खुलेंगे छह से आठ तक के विद्यालय

Tue, 09 Feb 2021 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
school
सुल्तानपुर। परिषदीय व सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा इंटरमीडिएट कॉलेजों में कक्षा छह से आठ तक की कक्षाओं का संचालन 10 फरवरी से किया जाएगा। विद्यालयों का निरीक्षण जिला व ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स करेगी।
विज्ञापन

बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर कोविड-19 की गाइड लाइन के तहत विद्यालय खोलने का निर्देश दिया है। विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने तथा सफाई रखने का निर्देश जारी किया है। कहा है कि प्रसाधन, शुद्ध पेयजल, किचन शेड, भोजन बनाने व परोसने वाले बर्तन, कक्षा कक्ष, भोजन ग्रहण करने का स्थान व परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स विद्यालयों का निरीक्षण करेगी। प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से विद्यालयों की निरीक्षण रिपोर्ट अपलोड की जाएगी। माह के प्रत्येक सोमवार को फल तथा बुधवार को दूध का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed