फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   School bus conductor dies after collision with a bike

Sultanpur News: बाइक से टकराकर स्कूल बस के परिचालक की मौत

Thu, 09 Jul 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 09 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
School bus conductor dies after collision with a bike
लंभुआ के डकाही मोड़ के पास घटनास्थल पर इकट्ठा ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
लंभुआ। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर डकाही मोड़ के पास बुधवार दोपहर बच्चों को छोड़कर लौट रहे स्कूल बस के परिचालक मलाकतुलापुर (शिवगढ़) निवासी दयाशंकर पांडेय (55) बेकाबू बाइक से टकराकर घायल हो गए। दुर्घटना में बाइक सवार देवर-भाभी जख्मी हो गए, जबकि दयाशंकर की स्थानीय सीएचसी में मौत हो गई। अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



परिजनों के अनुसार दयाशंकर नरहरपुर स्थित एक निजी विद्यालय की बस के परिचालक थे। बुधवार को स्कूल बंद होने के बाद दोपहर 01:30 बजे बच्चों को छोड़ने के लिए बस कामतागंज (कोतवाली देहात) की ओर जा रही थी। डकाही गांव के मोड़ पर बच्चों को बस से उतारकर दयाशंकर पांडेय उन्हें फोरलेन पार कराने चले गए। वहां से लौटते समय पैदल हाईवे पार कर रहे थे, इसी पीछे से तेज रफ्तार बाइक से वह टकरा गए। दुर्घटना में बाइक चला रहे कोतवाली देहात के हनुमानगंज निवासी रमाशंकर गुप्ता (36) व उनके पीछे बैठी चचेरी भाभी जयमाला (35) भी घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रमाशंकर ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एंबुलेंस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां दयाशंकर पांडेय की मौत हो गई। घायल रमाशंकर व उनकी भाभी जयमाला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद स्कूल बस में मौजूद बच्चे रोने लगे। राहगीरों के सांत्वना देने पर वह शांत हुए। विद्यालय के शिक्षक भी घटनास्थल पहुंचे और बस को आगे के लिए रवाना किया। दयाशंकर पांडेय के पास करीब डेढ़-दो बीघा भूमि है। परिवार का भरण पोषण करने के लिए वे स्कूल बस में परिचालक की नौकरी करते थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पत्नी सीता (52) का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो बेटे राजन व दुर्गेश अभी अविवाहित हैं। जबकि, बेटियों की शादी हो चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed