फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Saudi Arabia, young man

Sultanpur News: सऊदी अरब से लगाया गया युवक का शव

Tue, 18 Feb 2025 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Saudi Arabia, young man
सऊदी अरब से युवक का शव घर पहुंचने के बाद बिलखते परिवारीजन।
सुल्तानपुर। जिले के सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल हक के प्रयास से 22 दिन बाद सऊदी अरब में मृत हुए अंबेडकरनगर जिले के युवक का शव घर पहुंचा। मृतक अखिलेश कुमार (38) अंबेडकर नगर के लखनिया गांव के रहने वाले थे। वे दो साल पहले सऊदी अरब के रियाद शहर में एक कंपनी में काम करने गए थे।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की मदद के लिए उसने विदेश में काम करना चुना था। 27 जनवरी को अखिलेश की अचानक मृत्यु हो गई। परिवार का संपर्क भी टूट गया था। वहां रह रहे उनके मित्रों से संपर्क किया गया, तब मौत की खबर मिली। शव को भारत लाने की प्रक्रिया से अनजान मृतक के चचेरे भाई निखिल राव ने सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल हक से मदद मांगी।
विज्ञापन

अब्दुल हक ने बताया कि उन्होंने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा। काफी प्रयास के बाद 22 दिन बाद मंगलवार को उसका शव अंबेडकरनगर लाया जा सका। अब्दुल हक कादीपुर नगर पंचायत के तुलसी नगर मोहल्ले के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed