फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sarthak, Sakshi and Risha will run for medal

Sultanpur News: पदक के लिए दौड़ेंगे सार्थक, साक्षी व रिषा

Sun, 05 Nov 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 05 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sarthak, Sakshi and Risha will run for medal
लखनऊ में हुई राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजयी ​खिलाड़ी। -सोशल मीडिया
सुल्तानपुर। माध्यमिक विद्यालयीय नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के सार्थक सिंह, साक्षी सिंह व रिषा गोस्वामी पदक के लिए दौड़ लगाएंगे। लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक से चार नवंबर तक हुई राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में इन तीनों ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन



शनिवार को प्रतियोगिता के आखिरी दिन जूनियर बालिका वर्ग में रिषा गोस्वामी ने क्राॅस कंट्री रेस में स्वर्ण पदक जीता। शुक्रवार को सीनियर बालिका वर्ग में साक्षी सिंह ने 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं सीनियर बालक वर्ग में सार्थक सिंह ने गोला फेंक में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


स्वर्ण पदक जीतने वाले तीनों खिलाड़ी सात नवंबर से लखनऊ में होने वाली माध्यमिक विद्यालयीय नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों व अध्यापकों का 100 सदस्यीय दल शामिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला खेल सचिव ने कहा कि खिलाड़ियों से नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कई पदकों की उम्मीद है। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को डीआईओएस रविशंकर व एडीआईओएस जटाशंकर यादव ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed