फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sari, lehenga, jewelry and bangles dazzled market

साड़ी, लहंगा, गहने और चूिड़यों से दमका बाजार

Wed, 12 Oct 2022 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Sari, lehenga, jewelry and bangles dazzled market
सुल्तानपुर। करवा चौथ को लेकर सुहागिनों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। त्योहार के एक दिन पहले बुधवार को दिन भर सुहागिनें तैयारियों में जुटी रहीं। बाजार में देर शाम तक रौनक नजर आई। पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनें बृहस्पतिवार को करवा चौथ का निर्जला व्रत रखेंगी। रात में चंद्र दर्शन के बाद विधि-विधान से पूजा कर व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन

पति की लंबी उम्र व सुहाग की रक्षा के लिए सुहागिन महिलाएं बृहस्पतिवार को करवा चौथ का व्रत रखेंगी। दिन भर निर्जला व्रत रहने के बाद देर शाम सुहाग के जोड़े में सज-संवरकर महिलाएं चंद्रमा व गणेशजी की पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद करवा के जरिए पति अपनी पत्नियों को पानी पिलाकर उनका व्रत तोड़ते हैं। करवा चौथ के एक दिन पूर्व बुधवार को दिन भर बाजार में चहल-पहल रही। सुहाग के सामानों की दुकानों पर महिलाएं जमा रहीं।
विज्ञापन

शहर के चौक इलाके में मिट्टी का रंग-बिरंगा व सादा करवा और सींक के तमाम ठेले लगे थे, जिन पर महिलाएं व उनके परिजन खरीदारी करते दिखे। कई लोगों ने सोने व चांदी के करवा की खरीदारी की। लाई-चूरा, मिष्ठान, कपड़ा आदि दुकानों पर भी जमकर खरीदारी हुई। चौक इलाके के ब्यूटी पॉर्लर हो या शहर के अन्य स्थान, महिलाएं मेहंदी रचवाती दिखीं। देर रात तक बाजार में करवा चौथ की तैयारियों के खरीदारों की भीड़ रही। सराफा व्यापारी गोपालजी सोनी ने बताया कि करवा चौथ को लेकर महिलाएं आभूषणों की खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई पति के साथ तो कोई फोन से मनाएगा करवा चौथ
करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं पति के दीर्घायु तथा मंगलपूर्ण वैवाहिक जीवन के लिए भगवान विष्णु की पूजा करती हैं। रात में चंद्र दर्शन कर पति का चेहरा देखकर उनके हाथ से व्रत का समापन करेंगी। इस बार करवा चौथ पर जिनके पति परदेस में हैं, वे हाईटेक तकनीक का प्रयोग कर ऑनलाइन पति का चंद्रदेव के साथ दर्शन कर व्रत का पारण करेंगी। भदैंया क्षेत्र की कई नवविवाहिताएं पहली बार पति के साथ करवा चौथ का पर्व मनाएंगी। दो दिन पहले से ही महिलाएं इसकी तैयारी में जुटी हुई हैं।
अभियाखुर्द की आकृति पांडेय के पति प्रदीप गुजरात में नौकरी करते हैं। करवा चौथ पर उन्हें इस बार छुट्टी नहीं मिल पाई है। उनकी पत्नी वीडियो कॉल के जरिए करवा चौथ व्रत का पारण करेंगी। इसी विकास खंड के पिंगाक्षी पांडेय दूसरी बार ससुराल में करवा चौथ का निर्जला व्रत रखेगी। परिवार वाले उनका पूरा सहयोग भी कर रहे हैं।
पिंगाक्षी के पति सूरत में थर्मल पावर प्लांट में इजीनियर हैं। छुट्टी नहीं मिल रही है। उनकी पत्नी ऑनलाइन त्योहार मनाकर व्रत तोड़ेंगी। करौंदीकलां विकास खंड के रमसापुर गांव निवासी रवींद्र शर्मा की पत्नी सुमन शर्मा पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी। सुमन के पति नागपुर में नौकरी करते हैं। छुट्टी नहीं मिलने से सुमन मोबाइल से वीडियो कॉल कर पति का चेहरा देखने के बाद व्रत का पारण करेंगी। इसी क्षेत्र के खटकी कास्त चिरान गांव के राहुल प्रजापति की पत्नी प्रीति प्रजापति का तीसरी बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी। प्रीति के पति दुबई में नौकरी करते हैं। प्रीति भी ऑनलाइन फोन के जरिए व्रत का पारण करेंगी।

7:54 के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर करें पारण
कथा व्यास बृजेशाचार्य महराज ने बताया कि अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का निर्जला व्रत रखती हैं। सुहागिनों के इस व्रत में पति को भी पूरा सहयोग करना चाहिए। सुहागिनें चंद्रोदय के पूर्व गणेश भगवान की पूजा के बाद करवा चौथ व्रत कथा का श्रवण करें। रात्रि 7:54 बजे के बाद चंद्रदेव को अर्घ्य प्रदान कर अपने व्रत को तोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed