फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   SAPA

अखिलेश ने खेला युवा चेहरों पर दांव

Thu, 11 Jun 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
SAPA
13. सुल्तानपुर का सपा जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद पृथ्वीपाल यादव का स्वागत करते सपाई। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जिले में युवा चेहरों पर दांव खेला है। उन्होंने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव को अध्यक्ष व सलाउद्दीन को जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी है। बृहस्पतिवार को दोनों के मनोनयन की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

इसके पूर्व में रघुवीर यादव जिलाध्यक्ष और मोहम्मद अहमद समाजवादी पार्टी के महासचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। दोनों लंबे समय तक इस पद पर काबिज रहे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बार युवा चेहरों पर दांव खेला है। उन्होंने जिले के लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के सनई रामपुर गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पृथ्वीपाल यादव वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं।
विज्ञापन

साथ ही जिले में छात्रसंघ, यूथ ब्रिगेड व युवजन सभा में विभिन्न पदों पर सक्रिय भूमिका निभाने वाले सलाउद्दीन को सपा का महासचिव नियुक्त किया है। बृहस्पतिवार को दोनों नेताओं के मनोनयन की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। युवा नेता अतेंद्र जायसवाल, रमेश मौर्य, समरजीत सिंह, मनोज पांडेय, तौहीद खान, देव नरायन यादव, आशीष यादव, राम पाल यादव, बाबूलाल धुरिया, विमलेश वर्मा, राममूर्ति चौरसिया, अच्छेलाल पाल, नन्हें राम निषाद, शादाब अंसारी, सुनील बरनवाल समेत कई लोगों ने दोनों के मनोनयन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed