{"_id":"6ae4dbf127b906a9f40b14bb","slug":"sanjay-as-president-and-vinay-prajapati-as-secretary-elected-unopposed-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-168376-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: संजय अध्यक्ष और विनय प्रजापति निर्विरोध मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: संजय अध्यक्ष और विनय प्रजापति निर्विरोध मंत्री
Fri, 30 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र देते जिलाध्यक्ष। स्रोत- संगठन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई पीपी कमैचा का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं शिक्षक सम्मेलन शुक्रवार को हुआ। अधिवेशन में ब्लॉक इकाई के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव में संजय कुमार सिंह को अध्यक्ष और डॉ. विनय प्रजापति निर्विरोध मंत्री निर्वाचित हुए। ब्लॉक इकाई में कुल 409 मतदाता हैं।
अध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार सिंह और मंत्री पद के लिए डॉ. विनय प्रजापति ने निर्धारित समय पर नामांकन दाखिल किया। दोनों पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त होने पर कमेटी ने दोनों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया। निर्वाचन प्रक्रिया में जिला संगठन मंत्री विपिन कुमार यादव मतदान पर्यवेक्षक, जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार यादव मतदान अधिकारी और जिला मीडिया प्रभारी डॉ. चंद्रपाल राजभर की भूमिका में रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने बधाई देते हुए कहा कि संगठन शिक्षक हित के लिए हमेशा समर्पित रहेगा। इस मौके पर जिला मंत्री राम आशीष मौर्य, अल्का पांडेय, दोस्तपुर ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र राजभर, कादीपुर अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप यादव, मंत्री राम शिरोमणि भास्कर, दिलीप कुमार सिंह, अनिल कुमार तिवारी, दीपक कुमार सिंह, जलालुद्दीन अंसारी, घनश्याम प्रभाकर, शिवकुमार पांडेय मौजूद रहे।