फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sangrah Amin will protest

कार्य बहिष्कार करेंगे संग्रह अमीन

Thu, 23 Jun 2016 09:53 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 23 Jun 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
Sangrah Amin will protest
साथी पर हमले के खिलाफ बिफरे - फोटो : अमर उजाला

बीते मंगलवार को तहसील परिसर में संग्रह अमीन पर हुए जानलेवा हमले के मामले में संग्रह अमीन संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व अधिवक्ता भी मुखर हो गए हैं। बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में हुई बैठक में सपा नेता पर हत्या के प्रयास व सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा में केस दर्ज करने और उनका असलहा लाइसेंस निरस्त करने की मांग की गई।

विज्ञापन


तहसील के सभी संग्रह अमीनों ने तीन दिन तक कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया। एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में कर्मचारियों ने तीन दिन में मांगें पूरी नहीं होने पर पूरे जिले में कार्य बहिष्कार कर तहसील परिसर में धरने पर बैठने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व तहसील परिसर में सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राकेश यादव ने संग्रह अमीन दान बहादुर यादव पर हमला कर लहूलुहान कर दिया था। वह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने सामान्य धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस कार्रवाई से नाराज संग्रह अमीनों के समर्थन में बृहस्पतिवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व अधिवक्ता भी उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील सभागार में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में सपा नेता पर हत्या का प्रयास व सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में केस दर्ज कर उनके असलहों का लाइसेंस निरस्त करने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही तहसील के संग्रह अमीनों ने तीन दिन तक कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लेते हुए एसडीएम अशोक कुमार कनौजिया को एक ज्ञापन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed