{"_id":"6384fc267afc9570431c0171","slug":"samuhik-vivah-sultanpur-news-lko6593541147","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एक जोड़े ने दो दिन में ही रचा ली दोबारा शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एक जोड़े ने दो दिन में ही रचा ली दोबारा शादी
शादी का कार्ड।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कूरेभार क्षेत्र के ममरखा गांव में एक जोड़े ने दो दिन में ही दोबारा शादी रचा ली। घर पर शादी करने के बाद सामूहिक विवाह योजना में शादी के बंधन में बंधकर योजना का आंशिक लाभ ले लिया। खुलासे के बाद अधिकारी सफाई देने में जुटे हैं।
ममरखा गांव निवासी मदन चंद की बेटी की शादी कमनगढ़ के दीपक के साथ तय थी। शिकायत के मुताबिक शादी लिए दोनों पक्षों से बाकायदा निमंत्रण के लिए लोगों को कार्ड भी भेजा गया। 24 नवंबर को घर पर वर-वधू की शादी संपन्न हुई। बेटी की शादी करने वाले मदन चंद ने सामूहिक विवाह योजना में आवेदन किया था। आवेदन पर सामूहिक विवाह योजना के तहत ठीक दूसरे दिन 25 नवंबर को उनकी बेटी की शादी कूरेभार ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में करा दी गई। सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी में विभाग की ओर से कपड़े, बर्तन समेत अन्य उपहार जोड़ों को दिए गए। प्रकरण की शिकायत गांव के ही पंचराम वर्मा की ओर से किए जाने के बाद हड़कंप मच गया। खुलासे के बाद अधिकारी बचाव की मुद्रा में आ गए।
योजना के तहत अन्य जगहों पर हो रहे आयोजन में भी गड़बड़ी का संदेह जताया जाने लगा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह का कहना है कि मदन चंद की बेटी की शादी घर पर 24 नवंबर को तय थी। सामूहिक विवाह योजना में चयन के बाद उनकी बेटी की बरात 24 नवंबर को घर पर आई लेकिन शादी नहीं हुई। बरात मदन चंद के घर पर रुकी थी। 25 नवंबर को सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी कराई गई। बताया कि अभी योजना की धनराशि नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन