फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sample report of 15 suspects, including 10 Sudanese citizens, negative

10 सूडानी नागरिकों समेत 15 संदिग्ध लोगों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव 15-43-00

Sat, 04 Apr 2020 08:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Sample report of 15 suspects, including 10 Sudanese citizens, negative
सुल्तानपुर। शहर के मदरसे में क्वारंटीन किए गए 10 सूडानी नागरिकों समेत 15 के भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर प्रशासन के साथ ही हर वर्ग के लोगों ने राहत की सांस ली है। शासन के निर्देश पर प्रशासन ने शुक्रवार की देर रात मदरसे से सभी को जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया था। जिला अस्पताल में उनकी देखरेख की जा रही है।
विज्ञापन

टूरिस्ट वीजा पर आने के बाद धर्म के प्रचार में लगे 10 सूडानी नागरिक दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज से होते हुए जिले में 18 मार्च को पहुंचे थे। रात में ही प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन

प्रशासन ने उन्हें 19 मार्च को ही जामिया इस्लामिया मदरसे में क्वारंटीन कर दिया था। इस बीच दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज से जुड़े लोगों में कोरोना का संक्रमण पाए जाने की सूचना पर प्रशासन और सतर्क हो गया। शासन के निर्देश पर प्रशासन ने 10 सूडानी नागरिकों समेत उनके संपर्क में रहे पांच अन्य का स्वास्थ्य टीम से परीक्षण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात शासन व डीएम के निर्देश पर खैराबाद के जामिया इस्लामिया मदरसे में क्वारंटीन किए गए 10 सूडानी नागरिकों समेत पांच अन्य को एसडीएम सदर रामजी लाल की देखरेख में सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने जिला अस्पताल में शिफ्ट करा दिया था।
जिला अस्पताल में सभी की चिकित्सकों की ओर से लगातार देखरेख की जा रही है। इनके खिलाफ शुक्रवार को ही वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। एसडीएम सदर रामजी लाल ने बताया कि शासन व डीएम के निर्देश पर जिला अस्पताल में 10 सूडानी नागरिकों समेत पांच अन्य को भर्ती कराया गया है।

इसमें दो कानपुर, एक बिहार व दो जिले के लोग हैं। ये लोग लगातार सूडानी नागरिकों के साथ रहे। ऐहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। शुक्रवार को भेजे गए सभी के सैंपल की शनिवार को जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed