फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   sample of 100 people collected for corona testing in babhanganwa village

बभनगवां गांव में 100 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे

Tue, 13 Jul 2021 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
sample of 100 people collected for corona testing in babhanganwa village
भदैंया (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के बभनगवां में एक ही परिवार से जुड़े 10 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मंगलवार को दोपहर डीएम व सीडीओ ने गांव का जायजा लिया। डीएम ने पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात करके टीकाकरण व दवा आदि के बारे में जानकारी ली। सफाई के साथ दवा का छिड़काव कराने का निर्देश दिया। उधर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 100 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

भदैया विकासखंड के बभनगवां गांव में आशा बहू सुनीता पाठक के परिवार में महाराष्ट्र से आए तीन लोगों को बुखार हुआ था। जांच में अब तक उनके परिवार में 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अचानक कोरोना वायरस पाए जाने से गांव के साथ प्रशासनिक व स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

गांव को सील कर आवागमन बंद कर दिया है। मंगलवार को व्यवस्थाओं की हकीकत परखने डीएम रवीश गुप्ता व सीडीओ अतुल वत्स गांव पहुंचे। डीएम ने पीड़ित परिवार के लोगों से बातचीत करके दवा-इलाज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को सावधान रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण को देखते हुए गांव में सैंपलिंग व टीकाकरण के लिए लगाए गए कैंप के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य कर्मी दिनेश यादव व विजय मौर्या के नेतृत्व में लगी टीम ने 100 लोगों की सैंपलिंग की।

बभनगंवा के साथ ही भदैंया, गोपालपुर, झालापुर, विकवाजितपुर, शंकरपुर, गौरा और बेलसौना समेत नौ गांवों में 24 लोगों के संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को नजर रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर बीडीओ भदैंया आशीष कुमार, एडीओ पंचायत संतोष पाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कनकलता, मिथिलेश पांडे, आशा बहू बीना त्रिपाठी व सुनीता पाठक मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed