फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   samadhan Divas

संपूर्ण समाधान दिवस पर कोरोना संक्रमण का साया

Sat, 01 Jan 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
samadhan Divas
संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई करते डीएम, एसपी व अन्य। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर संक्रमण का साया दिखने लगा है। नए वर्ष के पहले शनिवार को तहसील सदर के संपूर्ण समाधान दिवस में टोकन सिस्टम से शिकायतों की सुनवाई की गई। दिवस में आई 165 शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक जनवरी को सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डीएम की अध्यक्षता में किया गया। दिवस में कोरोना संक्रमण का साया रहा। संक्रमण को देखते हुए संपूर्ण समाधान दिवस में टोकन सिस्टम से फरियादियों की सुनवाई की गई। समस्या लेकर पहुंचे फरियादियों को एक-एक करके कक्ष में प्रवेश दिया गया। शिकायतों की सुनवाई करते हुए डीएम रवीश गुप्ता ने मौके पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराते हुए शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया है। दोबारा शिकायतें आने पर डीएम ने नाराजगी जताई। कहा कि लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान 165 शिकायतें आईं। इसमें सर्वाधिक राजस्व विभाग की 86 शिकायतें रहीं। सुनवाई के दौरान 14 के निस्तारण का दावा किया गया। दिवस में सुनवाई करते हुए एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने भी शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ अतुल वत्स व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अन्य तहसीलों में भी अधिकारियों की मौजूदगी में तहसील दिवस का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed