{"_id":"5d24ca2e8ebc3e6ca265fa24","slug":"salesmen-looted-one-lakh-and-10-thousand-days-sultanpur-news-lko4697821184","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्डवेयर कंपनी के सेल्समैन से दिनदहाड़े एक लाख 10 हजार रुपये की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्डवेयर कंपनी के सेल्समैन से दिनदहाड़े एक लाख 10 हजार रुपये की लूट
विज्ञापन
अमेठी। हार्डवेयर कंपनी के सेल्समैन से बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहे के जोर पर एक लाख 10 हजार रुपये लूट लिए। सेल्समैन निहालगढ़ स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहा था। तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घेराबंदी की, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।
कानपुर जिले के रावतनगर थाना क्षेत्र के केशवपुर निवासी सुरेश चंद्र श्रीवास्तव चौरसिया सेल्स प्राइवेट हार्डवेयर कंपनी में सेल्समैन हैं। सुरेश चंद्र कई वर्षों से जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी निसार के मकान में किराए पर कमरा लेकर कंपनी के लिए मार्केटिंग का काम कर रहे हैं।
सुरेश चंद्र प्रत्येक शनिवार को जगदीशपुर आकर मार्केटिंग करते हैं और मंगलवार को ट्रेन पकड़कर वापस कानपुर चले जाते हैं। मंगलवार की सुबह सुरेश चंद्र मार्केट से वसूला गया एक लाख 10 हजार रुपये लेकर वरुणा एक्सप्रेस पकड़ने के लिए रिक्शे पर बैठकर निहालगढ़ रेलवे स्टेशन जा रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। सुरेश जब तक कुछ समझते बदमाशों ने तमंचा निकालकर उन पर तान दिया। इसके बाद रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। सुरेश ने इसकी सूचना यूपी 100 के साथ ही स्थानीय थाने की पुलिस को दी।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इस बाबत थानाध्यक्ष रमाकांत प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। केस दर्ज किया जाएगा।