फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sale of polyethylene been indiscriminately

धड़ल्ले से होती रही पॉलीथिन में सामानों की बिक्री

Thu, 21 Jan 2016 10:40 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jan 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Sale of polyethylene been indiscriminately
दुकानदार ग्राहकों को बेधड़क पन्नियों में सामान देते रहे और वे खुशी-खुशी इसे स्वीकार करते रहे। शासन के प्रतिबंध आदेश पर कहीं अमल होता नहीं दिखा। जिले में न तो कोई चेकिंग के लिए टीम निकली और न ही कहीं छापेमारी हुई।
विज्ञापन


इतना जरूर रहा कि शासन के आदेश के भय से बृहस्पतिवार को दिन में पॉलीथिन की कुछ थोक दुकानें जरूर बंद रहीं। दुकानों पर प्लास्टिक के गिलास आदि बाहर टंगे नहीं मिले।
विज्ञापन


केस-1
शासन के प्रतिबंध का असर सब्जी की दुकानों पर लगभग बिल्कुल नहीं दिखा। अमूमन ग्राहक पन्नी में ही सब्जी खरीदकर ले जाते हैं और दुकानदार उसी में देते हैं। बृहस्पतिवार को भी सब्जी मंडी में पॉलीथिन में ही सब्जियां ग्राहकों को दी जा रही थीं। सब्जी मंडी में दुकानदारों व ग्राहकों में प्रतिबंध का कोई असर नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-2
शहर के गुड़ मंडी में भी पॉलीथिन पर प्रतिबंध का कोई असर पहले दिन नहीं दिखा। गुड मंडी में गुड़ व बगल स्थित गल्ला मंडी में राशन की बिक्री भी पॉलीथिन में होती रही। दुकानदार पॉलीथिन में सामान देते रहे और ग्राहक लेकर जाते रहे।

केस-3
किराना व रेडीमेड़ कपड़ों की दुकानों पर भी पॉलीथिन व कैरी बैग पर प्रतिबंध का कोई असर नहीं दिखा। रेडीमेड कपड़ों व किराना की दुकानों से सामानों की खरीद कर उसे पॉलीथिन में ले जाते हुए बस स्टेशन समेत शहर में भर में लोग दिखे। इसमें महिलाएं एवं पुरुष दोनों शामिल रहे।

केस-4
चाय व अन्य दुकानों पर भी प्रतिबंध का असर नहीं रहा। चाय की दुकानों पर पन्नी व प्लास्टिक के गिलास में चाय दी जाती रही। अन्य दुकानों पर भी प्रतिबंध का कोई असर नहीं दिखा। ग्रामीण क्षेत्रों में तो बिल्कुल असर नहीं रहा।

थोक विक्रेताओं पर रहा असर
बृहस्पतिवार से पॉलीथिन पर शासन द्वारा प्रतिबंध लगाने एवं उसके उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई के प्रावधान का असर पॉलीथिन के कुछ थोक विक्रेताओं पर जरूर दिखा। बृहस्पतिवार को दिन में मुरारीदास गली समेत शहर के अन्य हिस्सों में मौजूद पॉलीथिन व कैरी बैग की कुछ दुकानें बंद रहीं।


आदेश का होगा अनुपालन
अधिकारियों को नामित किया गया है। शासन के आदेश का अनुपालन कराया जाएगा। पॉलीथिन में सामान की बिक्री पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी। -कृष्णलाल तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed