{"_id":"6016dd008ebc3e32b43810e3","slug":"salary-of-teachers-will-be-paid-with-6-46-crore-sultanpur-news-lko562513513","type":"story","status":"publish","title_hn":"6.46 करोड़ से होगा शिक्षामित्रों का मानदेय भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6.46 करोड़ से होगा शिक्षामित्रों का मानदेय भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 2289 शिक्षामित्रों को छह करोड़ 46 लाख 70 हजार से मानदेय का भुगतान किया जाएगा। शिक्षामित्रों को मानदेय भुगतान किए जाने के लिए पत्रावली तैयार करने की प्रक्रिया चल रही हैं।
जिले में संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कुल 2289 शिक्षामित्र कार्यरत है। सर्व शिक्षा अभियान से जुड़े 1889 शिक्षामित्रों का तीन माह का मानदेय लंबित है। नवंबर, दिसंबर व जनवरी का मानदेय प्रतिमाह 10 हजार की दर से दिया जाना है।
इसके लिए शासन ने पांच करोड़ 66 लाख 70 हजार रुपये स्वीकृत किया है। मानदेय भुगतान के लिए पत्रावली तैयार की जा रही है। बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े 400 शिक्षामित्रों को दो माह का मानदेय दिया जाना है।
विज्ञापन
नवंबर व दिसंबर का मानदेय दिए जाने के लिए 80 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। वित्त एवं लेखाधिकारी सीएम शुक्ला ने बताया कि मानदेय भुगतान के लिए पत्रावली तैयार करा दी गई है। इसमें कुछ सूचनाएं खंड शिक्षा अधिकारियों से मंगाई गई है। सूचना मिलते ही मानदेय शिक्षामित्रों के खाते में भेजा जाएगा।
69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में कुछ शिक्षामित्रों का चयन सहायक अध्यापक के पद पर हो गया है। इस बारे में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से सूचना मंगी गई है। सूचना मिलने के बाद मानदेय भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
- दीवान सिंह यादव, बीएसए