फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Salary of four teachers stopped due to negligence

कार्य में लापरवाही पर चार शिक्षकों का रोका वेतन

Tue, 22 Dec 2020 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Salary of four teachers stopped due to negligence
सुल्तानपुर। कार्य में लापरवाही बरतने व नियम विरुद्ध तरीके से अवकाश लेने के आरोप में जयसिंहपुर विकास खंड क्षेत्र के चार शिक्षकों का वेतन बीएसए ने अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। शिक्षकों से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह यादव ने जयसिंहपुर विकास खंड क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में कई विद्यालयों में कमियां पाई गई थीं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बरौंसा में दो अध्यापिकाएं बगैर अवकाश लिए ड्यूटी से नदारद थीं। वहीं, सहायक अध्यापिका पारुल जायसवाल के बारे में हेडमास्टर ने बताया कि वे कभी-कभार ही विद्यालय में उपस्थित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प के 14 बिंदुओं के बारे में प्रधानाध्यापक की ओर से सही जवाब नहीं दिया जा सका। बीएसए ने प्रधानाध्यापक व पारुल जायसवाल का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। इंग्लिश मीडियम मॉडल स्कूल जयसिंहपुर में सहायक अध्यापिका आस्था कुमारी लगातार 10 दिन से अनुपस्थित थीं। हेडमास्टर ने निशुल्क ड्रेस वितरण नहीं किया था। यूनिफॉर्म रैक में रखा हुआ पाया गया। मामले में सहायक अध्यापिका आस्था कुमारी व प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया।

इंग्लिश मीडियम मॉडल स्कूल जयसिंहपुर की सहायक अध्यापिका की ओर से 10 दिन का आकस्मिक अवकाश लिए जाने के मामले में उपस्थिति पंजिका सीज कर दी गई है। सीडीओ ने बीएसए को निर्देशित करते हुए कहा है कि यदि अन्य विकास खंड क्षेत्रों में इस तरह के अवकाश लेने का प्रचलन हो तो तत्काल जांच की जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed