फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   sainik school

जीआईसी पिपरी बनेगा सैनिक स्कूल

Sat, 17 Sep 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
sainik school
राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी का भवन। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र में पिपरी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज को सैनिक स्कूल के रूप में परिवर्तित करने की तैयारी है। शासन के निर्देश पर इसका प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। अभी तक जिले में एक भी सैनिक स्कूल नहीं हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक अयोध्या मंडल अरविंद कुमार पांडेय ने जिले में संचालित ऐसे राजकीय माध्यमिक विद्यालय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय को सैनिक स्कूल में परिवर्तित करने के लिए सूचना मांगी थी जिनके पास छह से आठ एकड़ या इससे अधिक भूमि उपलब्ध हो। सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आरजे मौर्य ने बताया कि 13 बिंदुओं पर मांगी गई सूचना में विद्यालय का नाम, परिसर का कुल क्षेत्रफल (एकड़ में), तहसील, ब्लॉक, जिला मुख्यालय से दूरी, स्थापना वर्ष, छात्र संख्या, खेल मैदान का क्षेत्रफल (एकड़ में), छात्रावास की उपलब्धता, कक्षा कक्षों की संख्या, अवस्थापना सुविधाओं का उल्लेख शामिल हैं।
विज्ञापन

बल्दीराय क्षेत्र के पिपरी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में करीब 11 एकड़ जमीन उपलब्ध है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी सैनिक स्कूल के रूप में संचालित होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी को सैनिक स्कूल के रूप में परिवर्तित करने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। विद्यालय के संबंध में सूचनाएं मंगाई गई हैं। जितनी जमीन सैनिक स्कूल के लिए अपेक्षित है, उससे अधिक जीआईसी पिपरी में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में पढ़ रहे 162 विद्यार्थी
राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी में कक्षा नौ, 10, 11 व 12 की कक्षाएं संचालित होती हैं। विद्यालय में कुल 162 छात्र नामांकित हैं। प्रधानाचार्य दिवाकर मिश्र ने बताया कि पुराने भवन के आठ कमरों में पढ़ाई कराई जाती है। परिसर में अतिरिक्त कक्ष निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed