फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rs 40,000 deducted from account by bank employee by mistake

Sultanpur News: बैंक कर्मी की गलती से खाते से कट गए 40 हजार रुपये

Sat, 21 Jun 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 21 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rs 40,000 deducted from account by bank employee by mistake
भदैया (सुल्तानपुर)। हनुमानगंज बाजार निवासी रेस्टोरेंट संचालक रमेश गुप्ता के मुताबिक उनका खाता हनुमानगंज बाजार स्थित एक बैंक शाखा में संचालित है। वह शनिवार सुबह बैंक शाखा पहुंचे और फार्म भरकर 40 हजार रुपये जमा किए। आरोप है कि कैश काउंटर पर मौजूद बैंक कर्मी ने उन्हें मुहर लगाकर 40 हजार रुपये की जमा पर्ची दे दिया।
विज्ञापन

कहा कि कुछ देर में पैसा जमा करने का मैसेज मोबाइल पर चला जाएगा। पर्ची मिलने के बाद रमेश घर आ गए। तभी अचानक उनके मोबाइल पर 40 हजार रुपये की निकासी का मैसेज गया। मैसेज देखने के बाद घबरा गए। वह बैंक पहुंचकर शाखा प्रबंधक से शिकायत की।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक ने जांच शुरू की तो पता चला कि गलती से क्रेडिट की जगह डेबिट एंट्री हो गया था, जिससे खाते से धनराशि कट गई थी। शाखा प्रबंधक पूजा रावत ने बताया कि गलती में सुधार किया गया है। खाताधारक के खाते में पूरा पैसा जमा करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed