{"_id":"5d58342f8ebc3e89ab6b3c15","slug":"rs-30-crore-power-project-will-start-soon-sultanpur-news-lko47669113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगा 30 करोड़ रुपये का विद्युत प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगा 30 करोड़ रुपये का विद्युत प्रोजेक्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। विद्युत पारेषण का करीब 30 करोड़ रुपये का बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट सितंबर में शुरू हो होगा। लंभुआ तहसील के रामपुर में निर्माणाधीन 132 केवी पारेषण उपकेंद्र के सितंबर माह में पूरा होने से क्षेत्र की करीब चार लाख आबादी को राहत मिल सकेगी।
विद्युत पारेषण उपकेंद्र को जल्द चालू करने की तैयारी में जुटा है। पारेषण उपकेंद्र चालू होने से लंभुआ क्षेत्र के करीब छह वितरण के सब स्टेशन इससे जुड़ेंगे।
शासन से स्वीकृति मिलने के बाद विद्युत पारेषण लंभुआ तहसील के रामपुर में 132 केवी पारेषण उपकेंद्र का निर्माण करवा रहा है। पहले शासन ने इसे जुलाई माह में पूरा करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
करीब 30 करोड़ रुपये से बन रहे पारेषण उपकेंद्र का कार्य डेढ़ वर्ष से चल रहा है। इंजीनियरों की मानें तो उपकेंद्र के अधिकांश भवन बन गए हैं। संयंत्रों की भी स्थापना कर दी गई है। कुछ संयंत्रों की स्थापना का कार्य चल रहा है।
हालांकि बारिश की वजह से कार्य कुछ धीमा हो गया है। अब इसके सितंबर माह में चालू करने की योजना है। पारेषण उपकेंद्र चालू होने से लंभुआ तहसील क्षेत्र की चार लाख आबादी को बिजली आपूर्ति में सहूलियत मिल सकेगी।
लंभुआ तहसील के रामपुर में बन रहे 132 केवी पारेषण उपकेंद्र से क्षेत्र के छह वितरण उपकेंद्र जुड़ेंगे। अभी ये उपकेंद्र शहर स्थित पयागीपुर के 132 केवी उपकेंद्र से पोषित हो रहे हैं। इसमें लंभुआ तहसील, किंदीपुर, ढाखापुर, कोइरीपुर, शिवगढ़, भदैंया वितरण उपकेंद्र शामिल हैं।
पयागीपुर के 400 केवी परिसर स्थित 132 केवी पारेषण उपकेंद्र से लंभुआ तहसील क्षेत्र के छह विद्युत वितरण उपकेंद्र के लंभुआ पारेषण उपकेंद्र से जुडने से शहर व अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति व्यवस्था भी ठीक होगी। इंजीनियरों के मुताबिक इस उपकेंद्र पर लोड घट जाएगा।
पारेषण के अधिशाषी अभियंता हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि बारिश की वजह से कार्य थोड़ा धीमा हुआ है। सितंबर माह तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है। कार्य पूरा होते ही संचालन शुरू हो जाएगा।