{"_id":"6ae6467bb2be9c956206d4b5","slug":"rs-1940-crore-sanctioned-for-17-rural-roads-will-provide-better-connectivity-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-168416-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 17 ग्रामीण सड़कों के लिए 19.40 करोड़ स्वीकृति, मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 17 ग्रामीण सड़कों के लिए 19.40 करोड़ स्वीकृति, मिलेगी सहूलियत
Sun, 01 Nov 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कई वर्षों से आवागमन की परेशानी झेल रहे हजारों ग्रामीणों को जल्द ही सहूलियत मिलेगी। शासन ने ग्रामीण क्षेत्र के 17 संपर्क मार्गों पर पक्की सड़क बनाने की स्वीकृति दी है। इसके लिए करीब 19.40 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है।
लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर यह स्वीकृति मिली है। पहली किस्त के रूप में करीब चार करोड़ रुपये भी आवंटित कर दिए गए हैं। धनराशि मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग के दोनों खंडों ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन संपर्क मार्गों की अधिकतम लंबाई एक से लेकर डेढ़ किलोमीटर तक होगी। अभी तक इन रास्तों पर खड़ंजा या कच्ची सड़कें थीं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में और चार पहिया वाहनों के पहुंचने में दिक्कतें आती थीं।
प्रमुख संपर्क मार्ग और निर्माण कार्य
बनाए जाने वाले मार्गों में माधवपुर से बाहरपुर और राजूपुर इकड़ला संपर्क मार्ग से केवटहिया शामिल हैं। सोनबरसा के बंधुआ खुर्द से श्यामलाल के घर तक का मार्ग भी बनेगा। बांसी में एक मैरिज लॉन से श्रीनाथ के घर तक और चौहान का पुरवा सराय मलिन बस्ती से लोनिया के पुरवा तक के मार्ग भी बनेंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवींद्र सिंह आर्या ने बताया कि निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। सभी कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूरे करा दिए जाएंगे।