{"_id":"6ab6c625c5b128a5f00ac8a8","slug":"rs-182-lakh-siphoned-off-from-businessmans-account-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-165796-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कारोबारी के खाते से 1.82 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कारोबारी के खाते से 1.82 लाख रुपये उड़ाए
Sat, 26 Sep 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अखंडनगर के बेलवाई निवासी कारोबारी संतोष कुमार जायसवाल के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 1.82 लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल हैक कर वारदात को अंजाम दिए जाने का आरोप है।
पीड़ित ने 1930 हेल्पलाइन व साइबर क्राइम थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
संतोष कुमार जायसवाल सृष्टि इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर हैं। फर्म के नाम से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में चालू खाता है। आरोप है कि 17 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल हैक कर खाते से 1,82,000 रुपये निकाल लिए। रकम निकासी का मेसेज मोबाइल पर आने के बाद उन्होंने बैंक से जानकारी की।
विज्ञापन
बैंक कर्मियों ने साइबर फ्रॉड के जरिये रकम निकाले जाने की बात बताई। पीड़ित ने 18 जुलाई को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर थाने में लिखित शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया।
इसमें रकम की रिकवरी और प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की गई थी। साइबर थाने की प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।