{"_id":"6aecccb63b534c19b806c035","slug":"route-for-heavy-vehicles-heading-to-ayodhya-diverted-due-to-deepotsav-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-168819-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दीपोत्सव के चलते अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों का रूट बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दीपोत्सव के चलते अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों का रूट बदला
Fri, 06 Nov 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
शहर के शाहगंज चौराहे पर रूट डायवर्जन के लिए लगाई गई बैरीकेडिंग (फाइल फोटो)। स्रोत-पुलिस
सुल्तानपुर। अयोध्या में दीपोत्सव और वीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर जिले में यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। शुक्रवार की मध्यरात्रि से आठ नवंबर तक भारी और मालवाहक वाहनों का रूट बदला रहेगा। वहीं, सात नवंबर को दोपहर 12 बजे से वीआईपी मूवमेंट समाप्त होने तक छोटे वाहनों के अयोध्या की ओर जाने पर भी रोक रहेगी।
पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, अयोध्या जाने वाले ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर समेत अन्य मालवाहक वाहनों को कूरेभार के मुजेश तिराहे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा। हलियापुर और पीढ़ी रोड से आने वाले भारी वाहन कूरेभार चौराहे से मुजेश तिराहे की ओर डायवर्ट होंगे। रायबरेली की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हलियापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भेजा जाएगा। सभी वाहन एक्सप्रेसवे से अपने गंतव्य तक जाएंगे। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने बताया कि डायवर्जन का पालन कराने के लिए संबंधित सर्किल के सीओ और थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं।
चौक क्षेत्र में ई-रिक्शा की नो-एंट्री
धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में भीड़ के मद्देनजर शनिवार से आठ नवंबर तक चौक क्षेत्र में छोटे चार पहिया वाहनों और ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा सात नवंबर को दोपहर 12 बजे से वीआईपी मूवमेंट समाप्त होने तक छोटे वाहनों को अयोध्या की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।