फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Route Diversion for Vehicles Traveling from Lucknow to Ghazipur

Sultanpur News: लखनऊ से गाजीपुर जाने वाले वाहनों का रहेगा रूट डायवर्जन

Sat, 11 Apr 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 11 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Route Diversion for Vehicles Traveling from Lucknow to Ghazipur
जयसिंहपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अरवलकीरी करवत में बनी हवाई पट्टी पर वायु सेना के लड़ाकू विमानों के अभ्यास के समय लखनऊ से गाजीपुर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। रिहर्सल के सप्ताह भर पहले से हवाई पट्टी वायुसेना के घेरे में रहेगी।
विज्ञापन

यूपीडा के सहायक अभियंता प्रभात सिंह ने बताया कि लखनऊ से गाजीपुर जाने वाले वाहन आगामी शनिवार (18 अप्रैल) अपराह्न से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुप्तारगंज के पास किलोमीटर 124 से उतर कर अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पकड़ेंगे और उससे होकर कूरेभार पहुंचेंगे। हलियापुर-बेलवाई मार्ग से होकर फुलौना जाएंगे।
विज्ञापन

वहां से फिर एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 129.8 पर चढ़ेंगे। गाजीपुर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को गौरा के पास से परिवर्तित मार्ग से गुजरना होगा। वाहन फुलौना से बेलवाई-हलियापुर मार्ग से होकर गुप्तारगंज आएंगे। वहां से सर्विस लेन से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पकड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed