{"_id":"5ee0ff4f8ebc3e43382fe16d","slug":"rotten-throat-potatoes-sent-to-distribute-to-migrants-sultanpur-news-lko5253594166","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासियों को बांटने के लिए भेजा गया सड़ा गला आलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासियों को बांटने के लिए भेजा गया सड़ा गला आलू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। लॉकडाउन में घर पहुंच रहे प्रवासियों के वितरण के लिए प्रशासन की ओर से मंगाया गया आलू फिर सड़ा निकला है। दुर्गंध आने व आलू की बोरी से पानी निकलने पर इसकी पोल खुली है। प्रकरण सामने आने पर अधिकारियों कर्मचारियों खलबली मची है।
शासन ने लॉकडाउन में विभिन्न प्रदेशों से आ रहे प्रवासियों को राशन किट वितरित करने का निर्देश दिया है। राशन किट में प्रवासियों को आलू भी दिया जाना है। शासन के निर्देश पर प्रशासन ने राशन किट की आपूर्ति का कार्य कई फर्मों को दिया है।
राशन से साथ सदर तहसील में आपूर्ति की गई आलू फिर सड़ा पाया गया है। सदर तहसील के लेखपाल संघ भवन में रखे आलू से दुर्गंध आने व बोरियों के नीचे से सड़ा पानी निकलने से पूरे भवन में बदबू आने लगी। बदबू आने से सड़े आलू पहुंचने के मामले का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
बुधवार को सड़े आलू का प्रकरण सामने आने के बाद अधिकारी कर्मचारी सकते में आ गए हैं। इसके पहले भी जिले के कादीपुर व शहर में वितरित करने के लिए रखी गई सड़े आलू का प्रकरण सामने आ चुका है।
तहसीलदार सदर पीयूष श्रीवास्तव का कहना है कि अभी तक उन्होंने आलू का सत्यापन नहीं किया है। फर्म ने आलू की आपूर्ति कई दिन पहले की है। प्रवासियों के सत्यापन का कार्य चल रहा है। इसकी वजह से अभी तक वितरण नहीं किया गया था। कहा कि सड़े आलू का भुगतान नहीं किया जाएगा।