फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Roof collapsed while demolishing house, five buried, teenager dies

Sultanpur News: मकान तोड़ते वक्त छत ढही, पांच दबे, किशोर की मौत

Tue, 19 Nov 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 19 Nov 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Roof collapsed while demolishing house, five buried, teenager dies
बंधुआकलां क्षेत्र के कैथन टोला मोहल्ले में अमन के रोते बिलखते परिजन।
बंधुआ कला (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के कैथन टोला मोहल्ले में मकान के ध्वस्तीकरण के दौरान पुरानी छत के ढहने से पांच लोग मलबे में दब गए। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अमहट ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां एक किशोर की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल लाभार्थी के भाई को लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन

कैथन टोला की धनराजी को मुख्यमंत्री आवास का आवंटन हुआ है। इसी आवास को बनाने के लिए उनका बेटा मनोज अपने पुराने जर्जर मकान को ध्वस्त करा रहा था। सहयोग के लिए उन्होंने उतरदहा निवासी अपने मामा कर्मराज (55) को भी बुला लिया था। मकान की छत तोड़ने में मोहल्ले के ही गोवर्धन (50) भी सहायता कर रहे थे। सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे तीनों लोग ऊपर चढ़कर छत तोड़ रहे थे। इसी दौरान एक हिस्सा टूटने की वजह से पूरी छत दीवार को छोड़कर ढह गई। तीनों लोग मलबे में दब गए। उसी दौरान जर्जर कोठरी के भीतर किसी काम से अमन (14) पुत्र राम सुमिरन व आयुष (8) पुत्र राम अवध भी मौजूद थे। वे दोनों भी मलबे में दब गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर मलबे से पांचों घायलों को बाहर निकाला और ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया, जहां अमन को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में कर्मराज के कूल्हे में सरिया आर पार हो गई, जिन्हें लखनऊ मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया है। आयुष, मनोज और गोवर्धन का उपचार ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आठवीं कक्षा का छात्र था अमन
अमन की मौत की खबर मिलते ही मां अनीता बेहोश हो गई। अमन बंधुआ कला स्थित बाबा सहजराम लघु माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। पड़ोसियों ने बताया कि वह पढ़ने में काफी होशियार था। उसके दोस्तों ने बताया कि सोमवार को भी वह स्कूल से आने के बाद बकरी चराने गया था। वहां से लौटने पर वह तोड़े जा रहे मकान में चला गया। जहां मौत ने उसे आगोश में ले लिया।



एसडीएम ने किया निरीक्षण
हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हल्का लेखपाल राजीव कुमार मिश्र भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि अमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed